भारत
हिमाचल के अनछुए पर्यटक स्थलों को दुनिया के सामने लाने की जरूरत
Shantanu Roy
18 Jun 2025 3:36 PM IST

x
Kullu. कुल्लू। कुल्लू जिला का सबसे दूरवर्ती इलाका बागा सराहन एक ऐसा अनछुआ पर्यटक स्थल है, जिसे आज तक पर्यटन मानचित्र पर उभारा नहीं जा सका है। मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बागा सराहन पहुंचे, जहां की नैसर्गिक सुंदरता देखते ही बनती है। हिमाचल प्रदेश में ऐसे कई अनछुए पर्यटक स्थल हैं, जहां पर अभी तक पर्यटक नहीं पहुंच पाए हैं। हिमाचल प्रदेश में भी ऐसे बहुत कम लोग हैं, जो बागा सराहन को जानते हैं और यहां आ चुके हैं। बागा सराहन के लिए रामपुर और निरमंड से होते हुए रास्ता निकलता है। जहां एक तरफ श्रीखंड यात्रा के लिए लोग जाते हैं, वहीं दूसरी ओर एक रास्ता बागा सराहन के लिए पहुंचता है।
बागा सराहन बेहद खूबसूरत और रमणीक स्थल है, जिसे यदि विकसित किया जाए, तो यहां बड़े पैमाने पर पर्यटन कारोबार बढ़ सकता है। यहां की सबसे बड़ी समस्या जिला मुख्यालय तक रोड कनेक्टिविटी की है, क्योंकि जिला मुख्यालय कुल्लू तक पहुंचाने के लिए यहां के लोगों को लगभग सात घंटे का सफर तय करना पड़ता है। बागा सराहन के लोग चाहते हैं कि कुल्लू जिला मुख्यालय को जोडऩे के लिए एक मार्ग का सर्वे किया गया है, जहां से केवल 28 से 30 किलोमीटर की दूरी पर जिला मुख्यालय पड़ता है। इस मार्ग के निर्माण के लिए यदि सरकार बजट दे, तो बागा सराहन तक पहुंचने में पर्यटकों को आसानी होगी और बड़े पैमाने पर यहां रोजगार के द्वार खुल खुल सकेंगे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





