भारत

एक मोहब्बत ऐसा भी...युवक ने युवती के मांग में भरा सिन्दूर...फिर दोनों चिता पर मिले...जाने क्या है पूरा माजरा

jantaserishta.com
14 Feb 2021 8:25 PM IST
एक मोहब्बत ऐसा भी...युवक ने युवती के मांग में भरा सिन्दूर...फिर दोनों चिता पर मिले...जाने क्या है पूरा माजरा
x

फाइल फोटो 

शादी का ऐलान फिर हुआ अंतिम संस्कार

मामला उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के संत कबीर नगर का है. यहाँ के मुदडीह गांव में का है. यहाँ की रहने वाले सागर को घर के पास ही रहने वाली कंचन से प्यार हो गया. दोनों एक दूसरे को चाहने लगे. दोनों ने शादी का ऐलान कर दिया. खुलेआम घोषणा के बाद कंचन सागर के घर पहुँच गई.

शादी के लिए घर में दोनों रात में मिले. सागर ने कंचन की मांग में सिन्दूर भर दिया. दोनों ने इस तरह से शादी की. और इसके बाद दोनों इस दुनिया में नहीं रहे.
दोनों के शव चिता पर जलाए जा रहे थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के अधजले शव चिता से उठवा लिए. पुलिस UP Police इस नतीजे पर पहुँचने की कोशिश में है कि आखिर दोनों की मौत कैसे हुई. पुलिस का कहना है कि दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. घटना की जांच की जायेगी.
वहीं, गाँव के लोगों का कहना है कि परिजन दोनों के रिश्ते और शादी के ऐलान से नाराज़ थे. हो सकता था कि दोनों के साथ कुछ किया गया हो. वहीँ, कई लोगों का कहना है कि सागर ने कंचन की मांग में सिन्दूर भरा, इसके बाद दोनों ने ज़हर खाकर सुसाइड Suicide कर ली.
पुलिस ने बताया कि परिजनों ने दोनों के शवों का अंतिम संस्कार करने में जल्दबाजी की और अब दोनों के ही परिजन भी अपनेअपने घरों से फरार है. फ़िलहाल दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. संत कबीर नगर के एसपी, कौस्तुभ ने कहा कि हमें जानकारी मिली थी कि परिवार के सदस्यों द्वारा एक जोड़े के शवों को जलाया जा रहा है. हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर चिता से अधजले शवों को जब्त किया है. घटना की जांच हो रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story