भारत

'ताड़ासन' करने से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, मांसपेशियों को मजबूती और पोस्चर में सुधार के लिए फायदेमंद

jantaserishta.com
2 Jun 2025 1:00 PM IST
ताड़ासन करने से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, मांसपेशियों को मजबूती और पोस्चर में सुधार के लिए फायदेमंद
x
नई दिल्ली: ‘योग’ को अगर भारतीय संस्कृति का एक अनमोल तोहफा कहा जाए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि योग करने से न केवल शारीरिक रूप से फायदा पहुंचता है बल्कि यह मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी संतुलित बनाता है। आज हम बात करेंगे ‘ताड़ासन’ की जिसे 'पाम ट्री पोज' या 'माउंटेन पोज' भी कहा जाता है। यह 'योग' का एक मूलभूत आसन है, जो न केवल शरीर को स्थिरता और संतुलन प्रदान करता है, बल्कि मन को शांत और केंद्रित करने में भी मदद करता है।
'ताड़ासन' को योग की शुरुआत माना जाता है, क्योंकि यह अन्य कई आसनों का आधार है। इसकी सरलता इसे सभी उम्र और स्तर के लोगों के लिए उपयुक्त बनाती है। दरअसल, 'ताड़ासन' एक खड़े होकर किया जाने वाला योग आसन है, जिसमें शरीर को सीधा रखते हुए दोनों पैरों को जोड़ा जाता है और हाथों को ऊपर की ओर उठाकर या सिर के ऊपर जोड़ा जाता है। इस आसन का नाम 'ताड़' (खजूर का पेड़) से आया है, क्योंकि इसकी मुद्रा लंबे, सीधे और मजबूत पेड़ जैसी होती है। यह आसन शरीर की मुद्रा (पोश्चर) को सुधारने, मांसपेशियों को मजबूत करने और शारीरिक संतुलन को बढ़ाने में मदद करता है।
'ताड़ासन' के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। यह आसन रीढ़ की हड्डी को सीधा करने और शरीर की मुद्रा को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह उन लोगों के लिए खास तौर पर लाभकारी है जो लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं। इसके अलावा, यह आसन पैरों, जांघों, कमर और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है। साथ ही शरीर का संतुलन बढ़ाता है और पैरों को स्थिरता प्रदान करता है, जिससे गिरने का खतरा कम होता है।
इसके साथ ही यह पाचन में भी सुधार करने का काम करता है। इस आसन से पेट के अंगों पर हल्का दबाव पड़ता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। इसके अलावा, गहरी सांस के साथ ताड़ासन करने से मन शांत होता है और तनाव, चिंता जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
'ताड़ासन' करने के फायदों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना एआई-जनरेटेड वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कहा था, "ताड़ासन शरीर के लिए बहुत अच्छा है। इससे बॉडी को ज्यादा ताकत मिलती है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null