भारत

दो दुकानों में चोरी, ढाई लाख का कैमरा और नकदी साफ, टूटे ताले भी ले गए चोर

Shantanu Roy
3 July 2026 6:00 PM IST
दो दुकानों में चोरी, ढाई लाख का कैमरा और नकदी साफ, टूटे ताले भी ले गए चोर
x
Hamirpur. हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के तहत आने वाले पट्टा बाजार में दो दुकानों के ताले तोडक़र लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। एक कास्मेटिक एंड गिफ्ट सेंटर तथा एक फॉस्ट फूड की दुकान के ताले तोड़ गए हैं। किसी मजबूत वस्तु से तालों को तोड़ा गया तथा टूटे हुए ताले भी चोर अपने साथ ले गए। कास्मेटिक एंड गिफ्ट सेंटर के अंदर रखा हुआ फोटोग्राफी कैमरा व इसकी पूरी किट को चोरी किया गया है जिसकी कीमत अढ़ाई लाख बताई जा रही है। वहीं अंदर रखी हुई 55 हजार की नकदी पर भी हाथ साफ किया गया है। फॉस्ट फूड की दुकान के ताले तोड़े गए हैं हालांकि अंदर नकदी नहीं रखी गई थी। चोरी की इस वारदात का पता गुरुवार सुबह के समय चला जब लोगों ने दुकानों के ताले टूटे हुए देखे। सूचना मिलने के बाद दुकानदारों ने सबसे पहले पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने के बाद दुकान के अंदर जाकर सामान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पता चला कि अंदर से फोटोग्राफी कैमरा तथा इसकी पूरी किट चोरी हुई है तथा 55 हजार की नगदी भी चुराई गई है। बताना जरूरी है कि यहां बाजार में लगे हुए प्रशासन के सीसीटीवी कैमरे जबाब दे गए हैं। अवांछनीय गतिविधियों में सुराग जुटाने के
मद्देनजर लगाए गए।

कैमरे खराब पड़े हैं तथा लोग प्रशासनिक प्रबंधों को कोस रहे हैं। बताया जाता है कि कुछ समय पहले दोनों कैमरे खराब हो गए जिन्हें मरम्मत के लिए भेजा गया था। एक मेंटेनेंस के बाद पट्टा बाजार में लगा दिया गया, जबकि दूसरे का कोई अता पता नहीं है। जो मरम्मत के उपरांत लगाया गया है वह भी खराब हो गया है। ऐसे में पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के दावों की पट्टा बाजार हवा निकल गई है। पुलिस को साक्ष्य जुटाने के लिए टैक्सी यूनियन भवन पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद लेनी पड़ी। प्रशासनिक सीसीटीवी कैमरों के खराब होने के बारे में टैक्सी यूनियन की तरफ से उपायुक्त तक का पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस को गुरूवार के दिन जब सीसीटीवी फुटेज खंगालने की आवश्यकता पड़ी तो प्रशासन की तरफ से लगाए गए दोनों कैमरे खराब निकले। चोरी की वारदात कास्मेटिक एंड गिफ्ट सेंटर के मालिक दिनेश सिंह तथा अनिकेत की फास्ट फूड की दुकान में हुई है। दिनेश सिंह ने बताया कि उन्हें गुरूवार सुबह के समय दुकान पर चोरी होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। पुलिस के पहुंचने के उपरांत दुकान के अंदर सामान का निरीक्षण किया गया तब पता चला कि अंदर से फोटोग्राफी कैमरे सहित इसकी पूरी किट चोरी हो गई है तथा 55 हजार की नकदी चुराई गई है। दुकान के अंदर से कुछ सेंट की बोतलें भी चुराई गई हैं।
Next Story