भारत
बंद फ्लैट में 50 लाख की चोरी से हड़कंप, डायमंड को भी बनाया निशाना
jantaserishta.com
16 April 2025 10:22 AM IST

x
पुलिस की जांच जारी.
देवघर: झारखंड के देवघर शहर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां दिनदहाड़े एक व्यवसायी के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 50 लाख रुपये की नकदी और लाखों के हीरे-सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना पुराना तीन नंबर फांड़ी मोहल्ला स्थित साईं पंचानन एन्क्लेव के फ्लैट में हुई. यहां कारोबारी विमल कुमार अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं. विमल अग्रवाल के मुताबिक, उनकी पत्नी कोलकाता में एक रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने गई थीं.
विमल ने कहा कि वह खुद रोज की तरह सुबह अपने झौंसागढ़ी स्थित मोटर पंप स्टोर पर चले गए थे. उन्होंने घर में ताला लगाकर फ्लैट बंद कर दिया था. जब वे दोपहर में वापस लौटे तो फ्लैट के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था.
विमल ने बताया कि चोरों ने घर में रखे 50 लाख रुपये कैश, दो हीरा जड़ित चूड़ियां, चार सोने की चेन, 10 सोने के सिक्के और अन्य कीमती जेवरात चोरी कर लिए हैं. उन्होंने तुरंत देवघर नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने के पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और फ्लैट की छानबीन शुरू की. फिलहाल पुलिस ने चोरी की घटना की पुष्टि तो की है, लेकिन इस मामले में कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है. बताया जा रहा है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आसपास के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. इस हाई-प्रोफाइल चोरी की घटना से इलाके में दहशत है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





