भारत

पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी घायल

jantaserishta.com
16 April 2025 9:55 AM IST
पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी घायल
x
इलाज जारी है.
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के मसुदहा इलाके में पुलिस और उचौरी डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी साहिल खान के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में साहिल खान दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से एक असलहा भी बरामद किया है।
साहिल खान खानपुर के उचौरी गांव में 21 मार्च को हुए डबल मर्डर केस में मुख्य आरोपी है। बदमाशों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात जब पुलिस टीम साहिल खान को असलहा बरामद करने के लिए ले गई, तब उसने छिपे हुए हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें साहिल के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौके से एक अवैध असलहा और कारतूस बरामद किया।
उचौरी डबल मर्डर केस में पुलिस पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। साहिल खान का आपराधिक इतिहास रहा है, और उससे पूछताछ में कई अन्य अपराधों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।
बता दें कि 14 अप्रैल को गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच और भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद लूट और हत्या के प्रयास से जुड़े मामलों के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से असलहा और नकदी भी बरामद की गई थी। इन अपराधियों पर भोजपुर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास और लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। इनमें से एक आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गया, जबकि दो अन्य को मौके से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह देशभर में घूम-घूमकर चोरी, लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था और वारदात के बाद तुरंत क्षेत्र छोड़ देता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null