
x
Maharashtra महाराष्ट्र। वसई में एक 27 वर्षीय युवक ने कार्बन मोनोऑक्साइड सिलेंडर के जरिए आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस घटना को बेहद असामान्य और योजनाबद्ध आत्महत्या बताया है। मृतक की पहचान श्रेय अग्रवाल के रूप में हुई है, जो स्पेनिश विला, वसई ईस्ट के क्लस्टर 09 बंगले में अकेले रह रहा था।
आत्महत्या का खुलासा कैसे हुआ?
श्रेय अग्रवाल की बहन ने जब दो दिनों तक संपर्क नहीं होने पर मुंबई पुलिस कमिश्नर के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मोबाइल लोकेशन कामन क्षेत्र में ट्रेस की और नैगांव पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस बंगले पर पहुंची, तो पाया कि घर पूरी तरह से सीलबंद था और वहां से तेज दुर्गंध आ रही थी।
चेतावनी नोट और आत्महत्या का असामान्य तरीका
- बंगले के दरवाजे पर अंग्रेजी में एक चेतावनी नोट चिपका था, जिसमें लिखा था: "अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड है... लाइट चालू न करें।" संभावित विस्फोट के खतरे को भांपते हुए, पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। पीपीई किट और हाइड्रोलिक स्प्रेडर कटर का उपयोग कर बेडरूम में प्रवेश किया गया। अंदर जो दृश्य मिला, उसने सभी को चौंका दिया. श्रेय अग्रवाल ने दो कार्बन मोनोऑक्साइड सिलेंडर लगाए थे। उसने अपनी बाहों से सिलेंडर को बांध रखा था। हेलमेट पहन रखा था और नेबुलाइज़र की मदद से घातक गैस ले रहा था। शव सूजा हुआ था, जिससे संकेत मिला कि मृत्यु कई घंटे पहले हो चुकी थी।
पुलिस की जांच और संभावित कारण
पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि वह असाध्य बीमारी से परेशान था और इसी कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा: "मृतक ने आत्महत्या की पूरी योजना बनाई थी। उसने न केवल बंगले को सील किया, बल्कि चेतावनी नोट भी लगाया था, ताकि कोई और खतरे में न पड़े।" नैगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच जारी है।
स्थानीय निवासियों में दहशत और सवाल
इस असामान्य आत्महत्या ने स्थानीय लोगों को चौंका दिया है।
- कई लोग पूछ रहे हैं कि मृतक की मानसिक स्थिति और उसकी बीमारी की प्रकृति क्या थी?
- पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि श्रेय अग्रवाल ने यह तकनीक कहां से सीखी पालघर आत्महत्या, कार्बन मोनोऑक्साइड, वसई, असाध्य बीमारी, नैगांव पुलिस, फायर ब्रिगेड, गुमशुदगी केस, असामान्य आत्महत्या, मानसिक स्वास्थ्य, सुसाइड नोट,Palghar suicide, carbon monoxide, Vasai, incurable disease, Naigaon police, fire brigade, missing person case, unusual suicide, mental health, suicide note किसी से कोई सलाह ली थी?
Next Story





