भारत

युवक को उल्टा लटकाकर पीटा, दी ऐसी सजा देखने वालों की रूह कांप गई

jantaserishta.com
2 July 2024 5:45 PM IST
युवक को उल्टा लटकाकर पीटा, दी ऐसी सजा देखने वालों की रूह कांप गई
x
5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक दिल दिहलाने वाला वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो को लेकर दावा किया गया है कि चोरी के शक में एक युवक को तालिबानी सजा दी गई. युवक को निर्वस्त्र कर उल्टा लटकाकर गुप्तांग में बिजली का करंट लगाकर भयानक यातनाएं दी गईं. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
वायरल वीडियो गाडरवारा थाना इलाके के चीचली ब्लॉक के बारहाबड़ा गांव के पास का बताया जा रहा है. खुलेआम कानून को हाथों में लेकर कुछ लोगों ने चोरी के संदेही को जमकर पीटा. युवक को निर्वस्त्र कर उल्टा लटकाया गया और बुरी तरह कहर बरपाया गया. युवक के गुप्तांग में बिजली का करंट और पेट्रोल लगाकर निर्दयता से प्रताड़ित किया गया.
जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि तत्काल इस मामले पर संज्ञान लिया गया है और पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले में शामिल एक नाबालिग पकड़ से बाहर बताया जा रहा है. बाइक चोरी के शक के आधार पर आरोपियों ने युवक से बर्बरता की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story