छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: टिप्पर वाहन ने रौंदा, बाइक चालक की मौत

Nil dhankar
2 July 2024 5:32 PM IST
Chhattisgarh: टिप्पर वाहन ने रौंदा, बाइक चालक की मौत
x

जगदलपुर jagdalpur news । आज सुबह परपा थाना के ग्राम नियानार के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टिप्पर चालक Tipper Driver ने तत्काल गाड़ी को छोडक़र थाने में सरेंडर कर दिया। chhattisgarh

chhattisgarh news पुलिस ने बताया कि धुरगुड़ा बीचपारा निवासी रघुनाथ नाग मंगलवार की सुबह अपनी मोटरसाइकिल लेकर खेत में रोपा लगाने के लिए मजदूर खोजने के लिए गया हुआ था। वापस आने के दौरान नियानार मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने रघुनाथ को अपनी चपेट में ले लिया। घटना इतनी जबरदस्त थी कि रघुनाथ की बाइक टिप्पर के नीचे फंस गया, जबकि रघुनाथ दूर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। bike rider death

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर आ पहुंचे। मार खाने के डर से चालक ने टिप्पर को सडक़ पर खड़ा करते हुए थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Story