भारत

गुंडा बनने का शौक चढ़ा था युवक को, पहुंचा सलाखों में

Nil dhankar
11 Nov 2025 10:53 AM IST
गुंडा बनने का शौक चढ़ा था युवक को, पहुंचा सलाखों में
x
छग

दुर्ग। जिले के भिलाई सुपेला का रहने वाला युवक गुंडा बनने के शौक में अपने घर से करीब 25 किलोमीटर दूर नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत कायम करने तलवार लहरा रहा था।नंदिनी नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दहशत फैलाने वाले बदमाश को धर-दबोचा। आरोपी एक लोहे के तलवारनुमा धारदार हथियार को लहराते हुए लोगों को डराने-धमकाने की हरकत कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से तलवारनुमा हथियार जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की गई है।

घटना 10 नवंबर दोपहर करीब 12:30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि चंचल प्यूलस के पास, नंदिनी टाउनशिप क्षेत्र में एक युवक धारदार तलवारनुमा हथियार लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना नंदिनी नगर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी की पहचान अमन समुद्रे (22 वर्ष) निवासी रावण भाठा, शंकर नगर, थाना सुपेला जिला दुर्ग के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी भिलाई में भी लोगों के बीच दहशत फैलाने का काम रहा था। उसे उसके कुछ दोस्त नंदिनी-अहिवारा में भी रहते हैं। उनके बीच अपनी धौंस दिखाने के लिए वो बीच सड़क पर राहगीरों को हथियार दिखा कर डरा-धमका रहा था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


Next Story
null