एक साथ 2 लड़कियों को धोखा दे रहा था युवक, एक का है पति, फिर…

बदायूं: वैसे तो प्रेम-प्रसंग के तमाम किस्से आपने सुने और देखे होंगे। प्यार में युवक और युवती द्वारा धोखेबाजी की खबरें भी आई होंगी। ऐसा ही मामला यूपी के बदायूं से भी सामने आया है। यहां एक युवक को दो युवतियों के साथ इश्क चल रहा था। एक युवती कुंवारी थी तो दूसरी शादीशुदा। युवक दोनों के साथ अलग-अलग समय पर मिलता और अपने झांसे में लेता। एक युवती ने प्रेमी से जब शादी की बात कही तो वह मुकर गया। इस पर युवती थाने पहुंची और पुलिस से शादी के नाम पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़कर दोनों की शादी करा दी। शादी एक दिन बाद ही कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर हर किसी के कान खड़े हो जाएंगे।
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह म्याऊ गांव के रहने वाले युवक से प्यार करती है। वह उससे शादी करना चाहती है लेकिन उसका प्रेमी शादी के नाम पर झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण कर रहा है। इसके बाद पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई और मंदिर में दोनों की शादी कराई। शादी के बाद प्रेमिका से पत्नी बनी युवती पति के साथ ससुराल चली गई। शादी के अगले दिन युवक किसी को बिना कुछ बताए घर से निकल गया। युवक को किसी दूसरी महिला के साथ भी चक्कर चल रहा था। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। युवक ने अपनी दूसरी प्रेमिका को बुलाया और फिर बाइक पर घुमाने लगा। पत्नी को जब इसकी जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच गई। दोनों को इस जिस हालत में दुल्हन ने देखा वह दंग रह गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने ले आई।
प्रेमिका से पत्नी बनी दुल्हन ने अपने पति को जिस महिला के साथ पकड़ा वह पहले से शादीशुदा है। उसका पति बाहर रहकर काम करता है। नई नवेली दुल्हन ने उस महिला के परिवार वालों को भी थाने बुलवाया। करीब चार घंटे तक दोनों के बीच पंचायत चलती रही। काफी देर तक चली पंचायत के बाद दोनों परिवार अपने-अपने घर चले गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






