भारत
युवक को दबोचा, पुलिस को देखकर घबराया फिर फ्लाईओवर से कूदा
jantaserishta.com
3 May 2025 9:47 AM IST

x
अस्पताल में भर्ती.
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है, जो किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की.
पुलिस को देखते ही मोहम्मद सलीम घबरा गया और भागने की कोशिश में KMP फ्लाईओवर से नीचे कूद गया. इस दौरान उसके पैरों में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गया. पुलिस ने उसे तुरंत पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया.
गुरुग्राम पुलिस ने बताया, 'आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके पास से एक मोटरसाइकिल, एक अवैध पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ है. आरोपी पर पहले से ही गुरुग्राम में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हमला, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस शामिल हैं.'
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद सलीम का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है. इस बार वह किसी नई वारदात की तैयारी में था, जिसे समय रहते पुलिस ने नाकाम कर दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





