भारत

मगरमच्छ के साथ खेलते रहे युवक, गोद में लेकर मस्ती

Nilmani Pal
24 Oct 2025 5:18 PM IST
मगरमच्छ के साथ खेलते रहे युवक, गोद में लेकर मस्ती
x
पढ़े पूरी खबर

राजस्थान। कोटा शहर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के देवली अरब इलाके में देर रात करीब तीन से चार फीट लंबा मगरमच्छ अचानक कॉलोनी में घुस गया. स्थानीय लोग घबरा गए और उसे भगाने की कोशिश करने लगे, लेकिन कुछ युवकों ने गंभीरता से लेने की बजाय मगरमच्छ के साथ खेलना शुरू कर दिया.

इन युवकों ने डंडों से मारकर मगरमच्छ को घायल कर दिया और फिर उसका मुंह टेप से बांध दिया. इसके बाद वे उसके साथ फोटो और वीडियो बनाने लगे. वायरल वीडियो में एक युवक को यह कहते सुना जा सकता है, अब कोई इसे नहीं मारेगा, एक-दो फोटो लेने दो भाई. वीडियो में सभी युवक हंसते और मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, युवक मगरमच्छ को स्कूटी पर रखकर ले जाते हुए भी दिखाई दिए. जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तो मगरमच्छ घायल और कमजोर अवस्था में था. टीम ने उसे कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है.

वन विभाग के डीएफओ अनुराग भटनागर ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि मगरमच्छ को देखकर तुरंत सूचना देनी चाहिए थी, न कि उसे घायल किया जाना था. साथ ही उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस तरह का व्यवहार न केवल जानवर की जान को खतरे में डालता है, बल्कि मानव के लिए भी खतरनाक हो सकता है.


Next Story
null