शादी नहीं होने की बात अनिरुद्धाचार्य से कर चर्चित हुआ था युवक, इसी चक्कर में हो गई हत्या

एमपी। जबलपुर के एक युवक के लिए अनिरुद्धाचार्य की भागवत कथा के दौरान मंच से अपनी शादी जुड़ा सवाल पूछना और शादी की इच्छा जाहिर करना जानलेवा हो गया। इंद्रकुमार तिवारी नाम के इस युवक ने कथा के दौरान मंच से शादी से संबंधित अपनी परेशानी साझा की थी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसी वीडियो को देखकर ठगों ने युवक को अपना निशाना बना लिया। गोरखपुर की रहने वाली एक युवती ने उसे प्रेम जाल में फांस कर बुला लिया। युवती और उसके साथी युवक को कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र में ले गए। वहां उसे बंधक बना लिया गया।
आरोप है कि युवती ने इंद्रकुमार से जबरन वीडियो कॉल करवा कर उसके परिवार के लोगों से बातचीत कराई ताकि उन्हें भरोसे में लिया जा सके। इसके बाद युवती ने युवक के आने पर युवती ने अपने सहयोगियों की मदद से उसके गले में चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी और शव को हाटा कोतवाली के मझना नाले के पास फेंक दिया था। बीते 6 जून को मिले शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस इस मामले का खुलासे तक पहुंची।
युवती और उसके सहयोगियों की योजना शादी के लिए परेशान युवक की जबलपुर स्थित संपत्ति हड़पने की थी। हाटा कोतवाली के सुकरौली नगर पंचायत के वार्ड नं. 4 बुद्धनगर स्थित मझना नाले के किनारे पिछले 6 जून को दोपहर तीन बजे के करीब 35 वर्षीय युवक का शव मझना नाले के किनारे झाड़ी में फेंका मिला था। युवक की गर्दन पर दो चाकू घोंपे कर छोड़ दिए गए थे। दोपहर बाद चरवाहों ने शव देख कर पुलिस को सूचना दी थी। युवक नीले रंग की जींस पैंट और चेकदार शर्ट पहने था। युवक का शव जहां पड़ा था वहां खून गिरा था। पैर के पास पानी का खाली बोतल भी पड़ा था। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने बारीकी से शव और घटनास्थल की पड़ताल की थी। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए थे। पुलिस ने युवक के शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया मगर हो नहीं पा रहा था।
इसके बाद कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्र के निर्देश पर युवक के शव की फोटो पुलिस विभाग की सेंट्रल पोर्टल पर अपलोड की गई। इससे काफी मदद मिली। मध्य प्रदेश के जबलपुर थाना क्षेत्र के मझौली निवासी इंद्र कुमार तिवारी की संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज कर वहां की पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सेंट्रल पोर्टल के माध्यम से जबलपुर की पुलिस ने कुशीनगर पुलिस से संपर्क से संपर्क कर शव की शिनाख्त करा दी। पता चला कि मृतक इंदर तिवारी की शादी नहीं हुई थी। वह पांडित्यकर्म करके परिवार की आजीविका चलाता थे। उनके परिवार में उनसे बड़े दो तीन लोगों की अकाल मौत हो गई थी। जबलपुर में उनकी ठीक ठाक संपत्ति है। उम्र बढ़ने के साथ वह अपनी शादी के लिए काफी परेशान थे। शादी के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयासरत थे। इसी क्रम में उन्होंने अनिरुद्धाचार्य की कथा में भी पनी परेशानी साझा की थी। इसके बाद गोरखपुर निवासी साहिब बानो नामक युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी पहचान हुई। साजिश के तहत युवती ने धर्म बदलकर उससे संपर्क किया था।





