
x
Keylong. केलांग। बीते शुक्रवार अगस्त को कोकसर के डिंपूक नाले में बादल फटने से कोकसर डिंपूक और रामथंग सिंचाई योजना का मुख्य हैड बह गया था। इससे क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। राहत के तौर पर प्रशासन ने तत्काल गांववासियों को पाइप उपलब्ध करवाए ताकि खेतों की सिंचाई बाधित न हो। लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन कर लिया गया है और जल्द ही नहर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि जहां-जहां बादल फटने से नुकसान हुआ है। वहां मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र बहाल किया जा रहा है। लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। विधायक अनुराधा राणा पिछले कुछ दिनों से लाहुल घाटी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का लगातार दौरा कर रही हैं। जिला में सडक़ें क्षतिग्रस्त होने के कारण कुछ इलाकों में विधायक पैदल ही लोगों का दुख दर्द जानने उनके घरद्वार पहुंच रही है। लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा सडक़ों, बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं को बहाल करने का काम जोरों पर है। लोगों को दिक्कतें नहीं आने देंगे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





