भारत

पति को छोड़ प्रेमी के साथ भाग गई महिला, बेवफाई बर्दाश्त न हुई तो चाकू लेकर पहुंच गया पति, सास पर किए ताबड़तोड़ हमले

jantaserishta.com
4 Feb 2022 9:09 PM IST
पति को छोड़ प्रेमी के साथ भाग गई महिला, बेवफाई बर्दाश्त न हुई तो चाकू लेकर पहुंच गया पति, सास पर किए ताबड़तोड़ हमले
x
पढ़े पूरी खबर

पानीपत: हरियाणा के पानीपत से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. गुजरात के रहने वाले तूफान नामक शख्स की पत्नी पानीपत के रहने वाले एक शख्स के साथ भाग गई और यहां आकर उसने उससे शादी भी कर ली. जैसे ही महिला के पति को इसकी भनक लगी तो वह गुस्से में पानीपत के गांधी कॉलोनी आ पहुंचा, जहां उसकी पत्नी दूसरी शादी करके बैठी थी.

महिला के पति तूफान ने इसका गुस्सा पत्नी के प्रेमी की मां पर उतारते हुए उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई. जानकारी के अनुसार जब तूफान अपनी पत्नी के प्रेमी के घर पहुंचा तो वह उसे ढूंढ रहा था.
लेकिन जब वह उस घर में नहीं मिली, तो तूफान को गुस्सा आ गया और उसने पत्नी के प्रेमी की मां पर चाकू से हमला कर दिया. उसने महिला पर चाकू से 7 से 8 बार वार किया. जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
डीएसपी सन्दीप कुमार के मुताबिक, जब उन्हें इस मामले की जानकारी मिली तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. साथ ही उस पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
वहीं, हरियाणा के ही गुरुग्राम से भी एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला को अपने पति का भाई के साथ बैठ कर शराब पीना इस कदर नागवार गुजरा कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर जेठ की हत्या कर दी. फिर बाद में शव को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर झड़ियों के पास फेंक दिया और आराम से दोनों घर आ गए.
दरअसल, महिला को लगता था कि जेठ ने ही उसके पति को शराब की लत लगाई है, जिसके कारण उनके वैवाहिक जीवन पर भी बुरा असर पड़ रहा था. फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने इस हत्याकांड में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story