भारत

महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, जानें इतना भयानक गुस्सा क्यों आया?

jantaserishta.com
14 July 2024 5:47 PM IST
महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, जानें इतना भयानक गुस्सा क्यों आया?
x
सांकेतिक तस्वीर
ऑपरेशन के बाद स्थिति में सुधार है।
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जब छेड़खानी से तंग आकर एक महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। दरअसल डुमरा थाना क्षेत्र के बड़हरवा गांव में छेड़खानी से परेशान महिला ने शनिवार की सुबह एक युवक का गुप्तांग काट दिया। जख्मी युवक डुमरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी है। परिजनों ने जख्मी हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका ऑपरेशन के बाद स्थिति में सुधार है।
डॉ. प्रियदर्शी आदर्श ने बताया कि युवक का ऑपरेशन सफल रहा है, वह खतरे से बाहर है। घटना के संबंध में दोनों ही पक्ष द्वारा चुप्पी साध ली गई है। इसके कारण पुलिस को भी सूचित नहीं किया गया। ग्रामीण और स्थानीय चौकीदार से मिली जानकारी के अनुसार, युवक गांव की एक विवाहिता को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। इससे महिला काफी तंग थी। युवक से परेशान महिला ने शनिवार को उसे झांसा देकर बुलाया और फिर उसके गुप्तांग पर वार कर काट दिया।
देर शाम डुमरा थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार दलबल के साथ निजी अस्पताल में पहुंचकर जख्मी व उसके परिजनों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि डुमरा पुलिस को मामले की जांच कर एफआईआर करने का निर्देश दिया गया है। वहीं दोषी के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। इधर, डुमरा थानेदार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा सूचना नहीं दी गई और नहीं अब तक घटना के संबंध में कोई आवेदन दिया गया है। घटना को लेकर इलाके में हड़ंकप मच गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story