
x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार के सुपौल जिले में पुलिस ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है। जानकारी के अनुसार, जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र की पुलिस को शनिवार को प्रतिबंधित कफ सिरप की आपूर्ति की सूचना मिली थी। पुलिस ने अलग-अलग टीमों को ऑपरेशन पर लगा दिया। बांग्लादेश सीमा पर करशुना गांव में उत्तर प्रदेश के नंबर वाले एक कंटेनर में छापेमारी कर पुलिस ने फेंसेडिल सिरप की 20 हजार बोतलें बरामद कीं। रविवार दोपहर मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के हत्थे चढ़े एक आरोपी का नाम राजीव विश्वास बारी है, जो कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी इलाके का रहने वाला है। दूसरा आरोपी बापन हाल्दा भीमपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने दोनों को कृष्णा नगर जिला न्यायालय भेज दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। प्रतिबंधित कफ सिरप के मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





