भारत
मायके में रह रही थी पत्नी, पति आया बुलाने, साले ने किया मना तो चाकू से उतार दिया मौत के घाट
jantaserishta.com
2 May 2024 9:56 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां जीजा ने अपने साले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. आरोपी की पत्नी पारिवारिक विवाद के बाद अपने मायके में रह रही थी. वह उसे बुलाने आया था. इसी दौरान आरोपी का उसके साले से विवाद हो गया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
पुलिस हत्या के आरोपी की तलाश कर रही है. उसके खिलाफ मृतक के परिजनों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. आरोपी की पत्नी का कहना है कि वह शराब पीता है. मना करने पर मारपीट करता है. उसकी प्रतिदिन की हरकतों से तंग आकर वह ससुराल से अपने मायके आ गई थी. जब वह उसे बुलाने आया तो उसने उसके भाई की हत्या कर दी.
घटना जिले के गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव सहराला की है. यहां की रहने वाली वीणा की शादी मथुरा जिले के जगदीश से हुई थी. जगदीश शराब का नशा करता है जिससे उसकी पत्नी परेशान रहने लगी. पत्नी जब उससे शराब पीने से मना करती तो वह उसे मारता पीटता था. आए दिन घर में इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था. कुछ दिन पहले पति की हरकतों से तंग आकर वीणा अपने मायके आ गई.
बुधवार को जगदीश अपनी पत्नी को बुलाने के लिए सहराला गांव स्थित अपनी ससुराल आया. वह पत्नी को साथ ले जाने की कहने लगा. पत्नी उसकी शराब की लत छोड़ने की कह रही थी. इस बहस में वीणा का भाई व जगदीश का साला कुशलपाल आ गया. जगदीश ने कुशलपाल से वीणा को साथ ले जाने की बात कही. इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि गुस्से में आकर जगदीश ने कुशलपाल पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू के वार से उसकी मौत हो गई. यह देख घर में चीख पुकार मच गई. मौका देखकर आरोपी जगदीश वहां से फरार हो गया.
घटना को जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर गदपुरी थाने के एसएचओ राजवीर सिंह पहुंचे. उन्होंने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल भेजा. परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है.
Tagsफरीदाबादफरीदाबाद न्यूज़हरियाणाहरियाणा न्यूज़चाकू से गोदकर हत्यापारिवारिक विवादFaridabadFaridabad NewsHaryanaHaryana Newsmurder by stabbingfamily dispute
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





