भारत

बेजुबान को जमीन पर पटका, वीडियो देख लोगों का पसीजा दिल

jantaserishta.com
16 Jun 2024 8:41 AM IST
बेजुबान को जमीन पर पटका, वीडियो देख लोगों का पसीजा दिल
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: कुत्ते को पीटे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला उत्तर प्रदेश के बागपत का बताया जा रहा है. यहां बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के पास ये दर्दनाक घटना हुई. इस दौरान आसपास और भी कई लोग मौजूद थे. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
मामले में सीओ बड़ौत ने बताया कि थाना बड़ौत क्षेत्र में एक कुत्ते को एक युवक के द्वारा पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई अकाउंट्स से शेयर किया गया है. इसमें आप देख सकते हैं कि आसपास कई अन्य कुत्ते भी मौजूद हैं. वो सभी उस वक्त भौंक रहे होते हैं, जब आरोपी एक कुत्ते को बेरहमी से पीट रहा है. वो उसे गोल-गोल घुमाकर कई बार जोर से जमीन पर पटकता है.
वीडियो में लोगों को कहते सुना जा सकता है 'कुत्ते को छोड़ दे, वो मर जाएगा.' लेकिन आरोपी किसी की एक नहीं सुनता. मामले में बागपत पुलिस की तरफ से एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है, 'थाना बड़ौत क्षेत्र के कस्बा बड़ौत में अभियुक्त द्वारा कुत्ते के साथ की जा रही मारपीट के संबंध में थाना बड़ौत में अभियोग पंजीकृत किया गया है. अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.' वीडियो में क्षेत्राधिकारी बड़ौत बयान देते दिख रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story