भारत

OMG! आम तोड़वाने को लेकर दोनों के बीच विवाद, सुर्खियों में दो महिला प्रोफेसर

jantaserishta.com
16 Jun 2024 8:10 AM IST
OMG! आम तोड़वाने को लेकर दोनों के बीच विवाद, सुर्खियों में दो महिला प्रोफेसर
x
आम पूरी दुनिया में मशहूर है।
भागलपुर: बिहार के भागलपुर का जर्दालू आम पूरी दुनिया में मशहूर है। भारत सरकार की ओर से इसे जीआई टैग भी दे दिया है। हर साल राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भागलपुर से आम भेजा जाता है। इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। लेकिन इस बार आम को लेकर भागलपुर से जो खबर आई है वह काफी हैरान करने वाली है। मामला एक आम के पेड़ के लिए दो महिला अधीक्षक सह असिस्टेंट प्रोफेसर के बीच आमने-सामने लड़ाई का है। महिला प्रोफेसर की यह हरकत विश्वविद्यालय परिसर समेत पूरे भागलपुर में चर्चा का
विषय बना हुआ है।
दरअसल, टीएमबीयू के लालबाग स्थिति गर्ल्स हॉस्टल परिसर में आम के पेड़ पर हर वर्ष आम फलता है। पेड़ से आम तुड़वाने के लिए वार्डेन और डीएसडब्ल्यू से आदेश लेना था, लेकिन हॉस्टल-4 की अधीक्षक सिमरन भारती और हॉस्टल नंबर-5 की अधीक्षक डॉ. शोभा कुमारी ने आम तुड़वा लिया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद की स्थिति हो गई। शुक्रवार को अधीक्षक डॉ. शोभा कुमारी आम तुड़वा रही थीं। इसकी जानकारी होने पर डीएसडब्ल्यू ने वार्डेन इंदु कुमारी को इस मामले में निर्देश दिया। वार्डेन ने तोड़ा गया आम जब्त कर लिया। जानकारी डीएसडब्ल्यू को दे दी।
इस मामले में शनिवार को दोनों अधीक्षक और वार्डन को डीएसडब्ल्यू कार्यालय तलब किया गया। उन्होंने दोनों से जानकारी ली। इस पर डॉ. शोभा ने कहा कि सिमरन भारती ने पहले आम तुड़वाया। इसके बाद उन्होंने भी हॉस्टल स्टाफ से आम तुड़वाया। इस बात पर डीएसडब्ल्यू कहा कि इस तरह का कृत्य अधीक्षक के रूप में शेाभा नहीं देता है। उन्होंने दोनों अधीक्षकों को चेतावनी देते हुए दोबारा बिना अनुमति इस तरह के कार्य न करने की हिदायत दी। इस पर दोनों अधीक्षकों ने डीएसडब्ल्यू से कहा है कि भविष्य में दोबारा गलती नहीं होगी।
इस संबंध में वार्डेन को निर्देश दिया कि वे जब्त आमों को अपने स्तर से बंटवा दें। डीएसडब्ल्यू ने कहा कि आम तोड़ने के मामले को लेकर दोनों महिला अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उन्होंने किस परिस्थिति और किसके आदेश से ऐसा किया है, पूछा जाएगा। इसके लिए वार्डेन को जरूरी निर्देश दिया गया है। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय परिसर की यह घटना लोगों के हास परिहास का विषय बना हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story