भारत
मूलिंग और बरगुल के ग्रामीणों ने खुद बेलचों से संभाला मोर्चा
Shantanu Roy
22 Feb 2025 5:01 PM IST

x
Kullu. कुल्लू। माइनस डिग्री तापमान के बीच लाहुल-स्पीति जिला के ग्रामीणों ने स्वयं संपर्क मार्ग से बर्फ को हटाया और मार्ग को फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। बर्फीली वादियों की ठंड हाड़ कपां देने वाली थी, लेकिन ग्रामीणों का जोश एक घंटे नहीं बल्कि छह घंटे डेढ़ फुट बर्फ के बीच बरकरार था। लाहुल-स्पीति के मूलिंग और बरगुल गांव के ग्रामीणों ने स्वयं बेलचों के साथ बर्फीले मार्ग को बहाल कर जिला, मूलिंग, बरगुल, शिपटिंग के ग्रामीणों ने संपर्क सडक़ को बहाल करने के लिए कड़ी मशक्त की ताकि आपातकालीन स्थिति में कम से मार्ग फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही हो सके। इन गांवों में डेढ़ फुट ताजा हिमपात हुआ और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। ग्रामीणों ने आपसी सहभागिता के साथ लाहुल के बरगुल से मूलिंग, मूलिंग से मूलिंग पुल तक यानी चार किलोमीटर संपर्क मार्ग से बेल्चों के साथ बर्फ हटाई । इस कार्य में मूलिंग और बरगुल के निवासी दीपक, विक्रम, अमित, पवन, राजीव, रविंद्र, दिनेश, आदर्श, जयचंद, सुशील सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





