
x
Karsog. करसोग। पंचायती राज चुनाव-2026 के तीसरे व अंतिम चरण में विकास खंड करसोग में पंचायती राज संस्थाओं के लिए 82.86 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि विकास खंड करसोग में तीसरे व अंतिम चरण में 11 ग्राम पंचायतों में वोट डाले गए। इनमें ग्राम पंचायत सनारली ठाकुरठाणा, भंथल, भड़ारणू कुठेहड, खडक़न, केलोधार बखरौट, काओ कामक्षा, डबरोट और सेरी शामिल है। उन्होंने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में कुल 14407 मतदाताओं में से कुल 11938 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 6005 रही जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 5933 दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
पंचायती राज चुनाव.2026 के अंतिम चरण में करसोग के विकास खंड चुराग में पंचायती राज संस्थाओं के लिए 84.26 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि विकास खंड चुराग में तीसरे व अंतिम चरण में नौ ग्राम पंचायतों बगशाड़, बही सरही बलिंडी, कांडी सपनोट,नेरी महोग, मैहरन, मशोग, शैंदल, थली में वोट डाले गए। उन्होंने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में कुल 10140 मतदाताओं में से कुल 8544 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 4268 रही जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 4276 दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





