भारत

मदद में 2 करोड़ मिला पीड़ित को, चाकूबाजी के चलते जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा

Nil dhankar
17 July 2026 7:37 AM IST
मदद में 2 करोड़ मिला पीड़ित को, चाकूबाजी के चलते जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा
x
पढ़े पूरी खबर

अमेरिका। Utah राज्य से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां हैदराबाद के रहने वाले एक भारतीय नागरिक को सिर्फ उनके धर्म के कारण 15 बार चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारने की कोशिश की गई. इस जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सैयद सोहैलुद्दीन अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. इस बीच, उनकी आर्थिक मदद के लिए दुनिया भर से लोग आगे आए हैं और एक ऑनलाइन फंडरेज़र के जरिए 2,35,000 अमेरिकी डॉलर (₹2 करोड़ से अधिक) की राशि जुटाई जा चुकी है. यह घटना सोमवार (13 जुलाई) को वेस्ट वैली सिटी के 'वैली फेयर मॉल' में हुई, जहां 48 वर्षीय आरोपी पीटर माइकल लार्सन ने सोहैलुद्दीन को निशाना बनाया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने पहले सोहैलुद्दीन से उनका नाम और देश पूछा. जब सोहैलुद्दीन ने बताया कि वे भारत से हैं, तो आरोपी ने पूछा, "क्या तुम मुस्लिम हो?" सोहैलुद्दीन के 'हां' कहते ही आरोपी ने उन पर बेरहमी से चाकू से वार करना शुरू कर दिया.

सोहैलुद्दीन को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके कई ऑपरेशन (सर्जरी) हुए हैं. सोहैलुद्दीन अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं, और उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं. उनके पास कोई हेल्थ इंश्योरेंस भी नहीं था. मॉल में मौजूद अन्य ग्राहकों और कर्मचारियों ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को दबोचा और पुलिस के हवाले किया.

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लार्सन ने जांचकर्ताओं से कहा कि वह "मुसलमानों को मारना चाहता है". पुलिस ने इसे पूरी तरह से धार्मिक रूप से प्रेरित नफरती हमला माना है और आरोपी पर हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया है. सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि वे लगातार पीड़ित के परिवार और दोस्तों के संपर्क में हैं और हर संभव राजनयिक सहायता प्रदान कर रहे हैं.

Next Story