
x
Ghumarwin. घुमारवीं। गांव पट्टा में बुधवार सुबह एक ट्रक ने राष्ट्रीय राजमार्ग शिमला-मटौर पर सडक़ किनारे खड़ी तीन गाडिय़ों को टक्कर मार दी। हादसे में आर्टिका, जीप और आल्टो गाडिय़ों को नुकसान पहुंचा है। ट्रक ने पहले आर्टिका को टक्कर मारी, जिससे वह आगे खड़ी जीप से टकरा गई और जीप की टक्कर आगे खड़ी आल्टो कार से हो गई। हादसे में तीन गाडिय़ों को लाखों का नुकसान है। सबसे ज्यादा नुकसान आर्टिका गाड़ी को पहुंचा है, जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन बताया जा रहा है कि ट्रक ऑपरेटर व वाहन मालिकों के बीच आपसी समझौता हो गया है, जिस कारण मामला थाने में नहीं पहुंचा है। उधर, पंचायत के उपप्रधान मनोज चंदेल ने बताया कि ट्रक की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की तीन गाडिय़ों को नुकसान पहुंचा है। ट्रक मालिक व वाहनों के मालिकों के बीच आपस में समझौता हो गया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





