
x
Chamba. चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में चंबा की प्राचीन संस्कृति, हेरिटेज और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए उददेश्य से पारंपरिक कौडी प्रतियोगिता का अयोजन किया जा रहा है। इसके लिए अब तक 30 से अधिक टीमें पंजीकृत हो चुकी हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 26 तारीख रखी गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 जुलाई को ऐतिहासिक चौगान में होगा प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21 और उपविजेता को 11 हजार रूपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। तृतीय स्थान की टीम को पांच हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। यह जानकारी जिला कौडी एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. संजीव सूरी ने दी।
एसोसिएशन के महासचिव महेंद्र सिंह ने खेल के नियमों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रतियोगिता के लिए नियम बेहद स्पष्ट, निष्पक्ष और एकीकृत बनाए गए हैं ताकि कोई विवाद न हो। इस बार प्रत्येक टीम 5 खिलाडियों (4 मुख्य और 1 अतिरिक्त) के साथ एंट्री करवा सकती है, जिससे मैच के दौरान एक खिलाड़ी बदलने की अनुमति रहेगी, हालांकि यह 5 खिलाडी शुरुआत में ही पंजीकृत होने अनिवार्य हैं। प्रतियोगिता पूरी तरह से नाकआउट आधार पर होगी और मैच लंबा खिंचने की स्थिति में टाइम टाई-ब्रेकर के तहत निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने साथ ही सभी टीमों को अपनी कौडी किट साथ लाने का आग्रह किया गया है, हालांकि विशेष परिस्थिति में एसोसिएशन सहायता प्रदान करेगी। इस मौके पर एसोसिएशन के विभिन्न सदस्य एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





