भारत

Nauni University से आई टीम सेबों के जल्द देगी रिपोर्ट

Shantanu Roy
22 July 2024 10:12 AM GMT
Nauni University से आई टीम सेबों के जल्द देगी रिपोर्ट
x
Shimla. शिमला। सेब की पत्तियों को तीन बीमारियों ने जकड़ा है और बागबान इससे खासे चिंतित हैं। इस बीमारी को दूर करने के लिए क्या किया जा सकता है और किस वजह से यह बीमारी सेब को लगी है इसकी जांच चल रही है। प्रदेश सरकार ने वाणिकी विश्वविद्यालय नौणी के विशेषज्ञों को यह काम सौंपा है, जिनसे जल्द रिपोर्ट मांगी गई है। बागबानी विभाग ने पिछले सप्ताह ही नौणी विश्वविद्यालय को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं और कहा गया है कि जल्द से जल्द वह अपनी रिपोर्ट दें, ताकि आगे क्या करना है वो किया जा सके। तीन बीमारियां इस समय सेब की पत्तियों को लगी हैं और माना जा रहा है कि सूखे की स्थिति के कारण ऐसा हुआ है। हालांकि पिछले साल ज्यादा बरसात की वजह से भी पत्तों को एक रोग लगा था मगर इस बार सूखे ने सेब को अपनी चपेट में लिया है। इससे सेब का आकार नहीं बन पा रहा है वहीं उसका रंग भी
अच्छा नहीं आ रहा है।

अब बागबान स्प्रे करेंगे, तो सेब के उत्पादन में दिक्कत होगी। ऐसे में बागबानों की ओर से इसे महामारी घोषित करने की भी मांग हो रही है। सेब को अल्टरनेरिया व ब्राइट जैसी बीमारियों ने घेरा है। कांग्रेस के ही विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने इस बीमारी को लेकर इसे महामारी घोषित करने की मांग की है। यह मामला सामने आने के बाद बागबानी विभाग ने विशेषज्ञों से इसपर राय मांगी है। नौणी विवि के विशेषज्ञ इसकी पड़ताल कर रहे हैं, जो बताएंगे कि आखिर यह रोग क्या है और इसका इलाज क्या है। अब देखना यह है कि कब तक इसका इलाज मिलता है क्योंकि प्रदेश में सेब मंडियों में पहुंचना शुरू हो चुका है। अभी करसोग क्षेत्र से मंडियों में रॉयल सेब पहुंचने लगा है जिसे दाम भी अच्छा मिल रहा है। रविवार को शिमला की भट्टाकुफर मंडी में रॉयल सेब को 4200 रुपए पेटी का दाम मिला है, जो कि काफी ज्यादा है। इस दाम का पहली बार रिकार्ड बना है जिससे बागबान खुश हैं। शिमला के सेब बागबानों की चिंता बढ़ चुकी है। उनकी चिंता सेब की पत्तियों में लगी बीमारी ने बढ़ा दी है क्योंकि यह बीमारी ऐसे समय में लगी है, जबकि यहां पर सेब सीजन तैयारी पर है। अब सेब का तुड़ान कर उसे मंडियों में पहुंचाने का समय था, लेकिन सेब का आकार नहीं बढ़ पा रहा है। इससे बागबान चिंता में हैं।
Next Story