
x
सुंदरनगर। सुंदरनगर के जयेदेवी में गत 14 जुलाई को संदिग्ध परिस्थियों में हुई सुंदरनगर के भोजपुर की बेटी शिक्षिका आशिमा की संदिग्ध मौत के मामले में गुरुवार को न्याय की मांग को लेकर सुंदरनगर शहर के लोगों का आक्रोश देखने को मिला। मृतका को न्याय दिलाने के लिए भोजपुर बाजार स्थित गोपाल मंदिर से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला और न्याय की मांग उठाई। चौक पर मोमबत्तियां जलाकर और दो मिनट का मौन रखते हुए मृतका की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों ने एसडीएम सुंदरनगर अमरु नेगी के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल गठित करने की मांग उठाई।
इस अवसर पर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन के राज्य चीफ इंचार्ज एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सुरेश कौशल उर्फ बब्बू पंसारी की ओर से भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच एसआईटी से करवाई जाए तथा कथित रूप से गायब महत्वपूर्ण साक्ष्यों की बरामदगी सुनिश्चित की जाए। वहीं मृतका के पिता सुलेमान अंसारी द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी को सौंपे गए अलग ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि उनकी बेटी की ससुराल पक्ष के लोगों ने बच्चा न होने के चलते हत्या की है और इस मामले मद अभी तक की जांच के दौरान समय संबंधी विसंगतियांए कथित जांच संबंधी अनियमितताएंए फोरेंसिक जांच में लापरवाही तथा कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्यों के गायब होने जैसे गंभीर बिंदुओं पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं हुई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





