भारत

आग उगलने लगा सूरज, चंबा में गर्मी के कहर से तापमान 36 डिग्री पार

Shantanu Roy
21 May 2026 3:48 PM IST
आग उगलने लगा सूरज, चंबा में गर्मी के कहर से तापमान 36 डिग्री पार
x
Chamba. चंबा। जिला चंबा में पिछले दो दिनों के दौरान सूर्यदेव के आग उगलने से तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को छू गया है। गर्मी से परेशान लोग वातानूकूलित उपकरणों का सहारा ले रहे हैं। दोपहर बारह बजे बाद प्रचंड गर्मी के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसके चलते दोपहर बाद शहर के बाजारों में वीरानी देने को मिल रही हैं। गर्मी के बढ़े प्रकोप के चलते शहर का कारोबार भी प्रभावित होकर रह गया है।

चंबा जिला में पिछले दो-तीनों से गर्मी के प्रचंड रूप धारण कर लेने से लोग पसीने से तर-बितर हो उठे हैं। इसके चलते शहर में शीतल पेयजल पदार्थो की डिमांड में भी एकदम उछाल आ गया है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते शहर के बाजारों में दोपहर बाद कफ्र्यू जैसे हालात पैदा होकर रह गए हैं। लोग सुबह-शाम ही खरीददारी के लिए बाजार का रूख कर रहे हैं। जिला में झुलसाने वाली गर्मी के चलते सब्जियों व नकदी फसलें भी मुरझानी आरंभ हो गई हैं। किसानों व बागवानों को रोजाना अपनी फसलों को पानी लगाना पड रहा है। किसानों का गर्मी के चलते खेतों में काम करना भी मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी का सबसे अधिक असर नौनिहालों और बुजुर्गों पर पड रहा है। गर्मी के कारण छोटे बच्चों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है और कई बच्चे बीमार भी पडने लगे हैं। बुजुर्गों को भी गर्म हवाओं और उमस से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Next Story