भारत

छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर बांधा समां

Shantanu Roy
22 Nov 2025 5:16 PM IST
छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर बांधा समां
x
चुराह। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जसौरगढ़ में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उत्थान थीम पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में ग्राम पंचायत जसौरगढ़ के प्रधान ईलम नेगी ने मुख्यातिथि और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ने विशेषातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। समारोह की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य शेर सिंह ने की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित करके समारोह का विधिवत तरीके से शुभारंभ किया। समारोह के दौरान छात्रों ने हिंदी, पंजाबी व पहाड़ी गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया।
मुख्यातिथि ईलम नेगी शैक्षणिक एवं बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने विद्यालय के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए क्रमश: 2100 सौ रूपए और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने एक हजार रूपए की धनराशि देने की घोषणा भी की। कार्यकारी प्रधानाचार्य शेर चंद ने 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने साथ ही मुख्यातिथि व विशेषातिथि को सम्मानित करने की रस्म भी अदा की।
Next Story