भारत

OMG! छात्रा ने फांसी लगाकर खत्म की जिंदगी, वजह बना मां द्वारा फोन छीनना

jantaserishta.com
14 Aug 2024 4:28 PM IST
OMG! छात्रा ने फांसी लगाकर खत्म की जिंदगी, वजह बना मां द्वारा फोन छीनना
x
पुलिस मौके पर पहुंची.
किच्छा: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के किच्छा में मां द्वारा फोन छीनने पर कथित तौर पर 10वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय मृतक किशोरी दसवीं की छात्रा थी और किच्छा के लालपुर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती थी। मां ने बताया कि शनिवार रात करीब ढाई बजे उनकी बेटी दूसरी मंजिल के कमरे में किसी से फोन पर बात कर रही थी। इस पर उन्होंने उसका फोन छीन लिया। इसके बाद वह नीचे आ गईं। इसी दौरान बेटी ने गुस्से में आकर अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। यह देखकर उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहीं।
इसके बाद आनन-फानन में उन्होंने अपनी बहन और उसके बेटे को घर पर बुलाया। सभी ने मिलकर दरवाजे को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। जब वह कमरे में पहुंचे तो देखा कि अंदर बेटी चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटकी हुई थी। तत्काल उन सभी ने मिलकर उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story