भारत
Pratapgarh सरकार से समझौते के बाद पिछले 13 दिनों से जारी हड़ताल समाप्त
Shantanu Roy
7 Aug 2024 11:55 AM GMT
![Pratapgarh सरकार से समझौते के बाद पिछले 13 दिनों से जारी हड़ताल समाप्त Pratapgarh सरकार से समझौते के बाद पिछले 13 दिनों से जारी हड़ताल समाप्त](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/08/07/3931820-untitled-40-copy.webp)
x
Pratapgarh. प्रतापगढ़। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस व वाल्मीकि समाज संघर्ष समिति की ओर से प्रदेश में लगातार 13 दिन से जारी सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर की जा रही हड़ताल को सोमवार को राज्य सरकार से समझौता वार्ता के बाद वाजिब मांगो को पूर्ण करने की सहमति पर समाप्त किया गया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तरुण दावरे ने बताया कि सफाई कर्मचारी भर्ती जिसमे 24000 से अधिक पदो पर सफाई कर्मचारी भर्ती की जानी थी। भर्ती प्रक्रिया के विरोध में संपूर्ण राजस्थान में विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन करते हुए झाड़ू डाउन हड़ताल की जा रही थी। प्रतापगढ़ में भी हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से भी वाल्मीकी समाज की वाजिब मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल को समर्थन दिया जा रहा था।
मांगों व आंदोलन समाप्ति को लेकर झाबर सिंह खर्रा की अध्यक्षता में वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधी मंडल एवं विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। जिसमें समाज की वाजिब मांगों पर सहमति बनी। ऐसे में हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई। जिसके बाद हड़ताल समाप्त कर फिर से प्रतापगढ़ को स्वच्छ प्रतापगढ़ स्वस्थ प्रतापगढ़ की मुहिम पर कार्य शुरू किया जाएगा। मंच पर दिलीप तेजस्वी, अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा जिलाध्यक्ष वासु कजानी, जितेंद्र सांखला, विक्रम गोयर,रणजीत चनाल ने सबका आभार जताते हुए सफाई मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण दावरे ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। सफाई मजदूर कांग्रेस नगर अध्यक्ष जितेंद्र पंवार ने सभी कर्मचारियों को मंगलवार से कार्य करने की अपील की। मंच संचालन विकास बाहेती ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में वाल्मीकी समाज व अन्य लोग मौजूद रहे।
Next Story