भारत

चिलचिलाती गर्मी में बर्फबारी का नजारा, चले आएं

Shantanu Roy
27 April 2024 9:28 AM GMT
चिलचिलाती गर्मी में बर्फबारी का नजारा, चले आएं
x
रिकांगपिओ। देश व राज्य के कई इलाके इन दोनों भयंकर गर्मी से तप रहे हैं, वहीं किन्नौर जिला के कई क्षेत्रों में बर्फबारी होने से लोग ठिठुर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि किन्नौर जिला का एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल छितकुल जहां शनिवार सुबह से ही बर्फ गिर रही है। इस समय यहां का दिन का अधिकतम तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है।
इसी तरह किन्नौर जिला के नाको, आसरंग, रोपा, हांगो आदि कई इलाकों में भी बर्फबारी का दौर देखा जा रहा है। ऐसे मेंं अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियां मनाने का प्लान बना रहे हैं, तो हिमाचल का किन्नौर बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां मैदानों की तपिश से आपको सर्दियों जैसा एहसास होगा और तरोताजा हो जाएंगे।
Next Story