भारत

पीपल जातर मेले की चमक फीकी, महंगाई ने छीनी रौनक

Shantanu Roy
30 April 2025 5:40 PM IST
पीपल जातर मेले की चमक फीकी, महंगाई ने छीनी रौनक
x
Kullu. कुल्लू। पीपल मेले कुल्लू में लगने वाली दुकानों का प्रत्येक वर्ष किराया बढऩे से अब दुकानदारों का मेले में दुकान लगाने से मोह भंग होने लगा है। इसके चलते इस बार दर्जन से अधिक दुकानें खाली पड़ी हैं। इस वर्ष मेले में प्लॉटों की बोली बीते वर्ष की अपेक्षा काफी अधिक है। नगर परिषद को तो फायदा हुआ है, लेकिन आगे प्लॉट खरीदने वाले दुकानों को महंगा दे रहे हैं। ऐसे में कई दुकानें ढालपुर में अभी भी खाली चल रही हैं। शायद जिसके चलते दूर-दराज से आने वाले दुकानदारों ने इस वर्ष मेले में आना बंद कर
दिया है।

बता दें कि पीपल मेले के दूसरे दिन भी दिन के समय लोगों की भीड़ कम दिखी। माल रोड़ पर भी काफी कम लोग घूमते हुए नजर आए। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। पीपल मेले में भगवान रघुनाथ जी वाले मैदान में लगी दुकानों में कुछेक ग्राह सामान खरीदते दिखे। लोगों ने छोटी-मोटी खरीददारी की। वहीं, कई दुकानदार दिनभर ग्राहकों का इंतजार करते रहे।
Next Story