भारत
सडक़े खुलने से रफ्तार पकड़ेगा सीजन, सरकार से प्रयासों से बागबान खुश
Shantanu Roy
10 Sept 2025 4:31 PM IST

x
Shimla. शिमला। बरसात ने हालांकि प्रदेश में सेब सीजन को काफी ज्यादा प्रभावित किया है, परंतु फिर भी मंडियों में मंगलवार तक एक करोड़ 46 लाख सेब पेटियां पहुंच चुकी हैं। लगातार सेब मंडियों की तरफ भेजा जा रहा है। वैसे भारी बारिश से अभी भी कई स्थानों पर सडक़ें बंद पड़ी हैं, लेकिन सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि जैसे-तैसे बागबानों का सेब वहां से बाहर निकाल दिया जाए। अब कुल्लू वैली से भी सेब के ट्रकों को लगातार निकाला जा रहा है वहीं, शिमला जिला में भी वाहन निकल रहे हैं। वैसे कई स्थानों पर शिमला जिला में भी लिंक रोड बंद पड़े हैं, जिससे दिक्कतें पेश आ रही हैं। सेब का सीजन अब चरम पर है और रॉयल सेब के बाद गोल्डन सेब भी मंडियों में पहुंचना शुरू हो चुका है।
एपीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक एक करोड़ 46 लाख 49 हजार पेटियां मंडियों के लिए यहां विभिन्न बैरियर से निकल चुकी हैं। यह सेब पेटियां न केवल हिमाचल की अपनी मंडियों में पहुंची है बल्कि बाहरी राज्यों की मंडियों के लिए भी गई हैं। शिमला-किन्नौर मंडी में सबसे अधिक 94 लाख 79 हजार 654 सेब पेटियां पहुंची हैं, जिनके तहत कई मंडियां यहां पर आती हैं। सोलन मंडी में 2164736 पेटियां , मंडी में 1422885, कांगड़ा मंडी में 11393, कुल्लू एवं लाहुल-स्पीति की मंडी में 1479388, सिरमौर की पांवटा मंडी में 2132, ऊना में 6495, बिलासपुर में 651, हमीरपुर में 1835 तथा चंबा में 79880 पेटियां पहुंची हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





