भारत

संत का अनोखा प्रण! सिर की जटाओं में बिना मिट्टी के उगाया अनाज, खूब हो रही चर्चा

jantaserishta.com
25 Feb 2021 8:34 AM IST
संत का अनोखा प्रण! सिर की जटाओं में बिना मिट्टी के उगाया अनाज, खूब हो रही चर्चा
x
इसलिए लिया अनोखा प्रण...

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज संगम पर लगे माघ मेला में साधु संतों की भीड़ में अनाज वाले बाबा की जमकर चर्चा हो रही है. जहां भी ये बाबा जाते हैं, उन्हें देखने वालों की भीड़ लग जाती है. दरअसल इस बाबा ने अपने सिर पर जौं और चने की बालियां उगा रखी हैं. बाबा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अनोखा प्रण लिया हुआ है.

इसलिए लिया अनोखा प्रण
माघ मेले में आए बाबा ने बताया कि अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम के दर्शन जल्द हों इसलिए ये अनोखा प्रण लिया हुआ है. इन संत के कदम जिस ओर पड़ते हैं, वहां लोगों में इनसे बात करने और देखने को लेकर कौतूहल छा जाता है. इस संत ने अपना नाम अमरजीत संत रविदास बताया. संत रविदास का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है, कि उनकी मनोकामना जल्द पूरी होगी.
बाबा अमरजीत संत रविदास की जटाओं में अनाज की बलियां उगी हुई हैं.उन्होंने बताया कि जटाओं में जौं, चना, मेंथी, उड़द के बीज डाल दिए थे, अब उसमें बालियां निकल आई हैं. खास बात ये है कि इसमें मिट्टी बिल्कुल नहीं है. अमरजीत संत रविदास मारकुंडी जिला सोनभद्र से प्रयागराज के माघ मेले में आए हैं. इनका ये अनोखा प्रण मेले में खास चर्चा का विषय बना हुआ है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story