भारत

प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य का शाम को आएगा परिणाम

Shantanu Roy
27 May 2026 5:12 PM IST
प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य का शाम को आएगा परिणाम
x
नाहन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कहा है कि सिरमौर जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तहत प्रथम चरण के मतदान मंगलवार को किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण में सिरमौर जिला की 94 ग्राम पंचायत में मतदान होगा। प्रियंका वर्मा ने बताया कि जिला सिरमौर की आठ पंचायत समिति के तहत नाहन खंड में 10, पांवटा में 17, शिलाई व संगड़ाह में 13-13, राजगढ़ में 12, कमरऊ व ददाहू में 9-9, जबकि पच्छाद में 11 पंचायत में मंगलवार को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया के बाद पंचायत प्रधान- उप-प्रधान व वार्ड सदस्यों के मतों की गिनती का कार्य पूरा किया जाएगा। उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर पुलिस व होमगार्ड की व्यवस्था बनाई गई है। उपायुक्त ने कहा कि अतिसंवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पहले चरण के मतदान में सुबह सात बजे से ही अधिक से अधिक संख्या में अपने मतदान का प्रयोग करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पंचायत समिति व जिला परिषद के सदस्यों के मतों की गणना तीनों चरणों के चुनाव समाप्त होने के बाद 31 मई को की जाएगी।
Next Story