भारत

तीनों हाईवे की मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी अब राष्ट्रीय प्राधिकरण के पास

Shantanu Roy
12 Jun 2026 5:50 PM IST
तीनों हाईवे की मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी अब राष्ट्रीय प्राधिकरण के पास
x
Shimla. शिमला। केंद्र सरकार ने हिमाचल के तीन नेशनल हाईवे को एनएचएआई के हवाले कर दिया है। इसके चलते अब इन तीनों राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और रखरखाव की जिम्मेदारी एनएचएआई की रहेगी। इन तीन हाईवे की कुल लंबाई 278 किलोमीटर है। इससे पहले इन सडक़ों के संचालन का जिम्मा प्रदेश के लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने हिमाचल के राष्ट्रीय राजमार्ग-503 के तहत ऊना से रानीताल तक 99 किलोमीटर सडक़ जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपी है। यह मार्ग प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों को कांगड़ा और अन्य महत्त्वपूर्ण इलाकों से जोड़ता है। वहीं, चंबा जिले के लिए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पठानकोट -चंबा-भरमौर मार्ग का संचालन भी एनएचएआई को दे दिया गया है। इस नेशनल हाईवे की लंबाई 172 किलोमीटर है। इसी तरह अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-907 के पांवटा साहिब के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-7 से हिमाचल प्रदेश-पंजाब सीमा तक के करीब सात किलोमीटर हिस्से का संचालन भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करेगा।
Next Story