
x
गिरफ्तार.
फरीदाबाद: दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने नोएडा स्थित एक निजी कंपनी के कर्मचारी को फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर पुलिस से एस्कॉर्ट वाहन मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को फरीदाबाद के डीसीपी सेंट्रल को एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को दक्षिण दिल्ली का डीसीपी सुरेंद्र चौधरी बताया. फोन पर उसने कहा कि उसे फरीदाबाद आना है, लेकिन रास्ता नहीं पता, इसलिए उसे तुरंत एक पुलिस एस्कॉर्ट वाहन की जरूरत है.
डीसीपी के निर्देश पर पल्ला थाने के एसएचओ ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और दिल्ली बॉर्डर पर आरोपी से मिलने पहुंचे. जब एसएचओ को फर्जी डीसीपी पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर फरीदाबाद ले जाने की बात कही. रास्ते में जब एसएचओ ने उससे पूछा की कहां जाना है तो आरोपी ने वापस नोएडा छोड़ने की मांग की.
पुलिस जांच में पता चला कि यह व्यक्ति फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर अधिकारियों को गुमराह कर रहा था. आरोपी की पहचान गौरव शर्मा के रूप में हुई, जो दिल्ली के महरौली में रहता है और नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने इंटरनेट से दक्षिण दिल्ली और फरीदाबाद के डीसीपी के फोन नंबर जुटाए थे.
दिखावा करने के लिए उसने डीसीपी सेंट्रल को फोन कर खुद को डीसीपी चौधरी बताते हुए पुलिस वाहन की मांग की. यह भी सामने आया कि उसने महिला थाना प्रभारी को भी पहले फोन किया था और एक मामले के बारे में पूछताछ की थी. फरीदाबाद पुलिस ने समय रहते फर्जी अधिकारी की साजिश का पर्दाफाश किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





