
x
Hamirpur. हमीरपुर। त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता में कमी की खामियाजा दुकानदारों को भुगतान पड़ेगा। कमाई के चक्कर में मिठाई की गुणवत्ता में कमी जिला खाद्य सुरक्षा विभाग बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके लिए विभाग ने निरीक्षण का प्लान तैयार किया है। सुनियोजित ढंग से विभिन्न शहरों तथा बाजारों का निरीक्षण विभाग की तरफ से किया जाएगा। त्योहारी सीजन में बढ़ रही मिठाइयों डिमांड में गुणवत्ता की अनदेखी दुकानदारों के लिए महंगी पडऩे वाली है। शहर को छोडक़र जिला के अधिकांश इलाकों में विभगा की तरफ से निरीक्षण किया गया है। वहीं अब सुनिश्चित किया जा रहा है कि नियमित तौर पर शहरों तथा बाजारों का निरीक्षण कर मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच हो। विभाग की मानें तो फेस्टिवल सीजन के दौरान मिठाई निर्माता यूनिटस पर विशेष फोकस रहेगा।
इस दौरान जहां स्वच्छता का ध्यान रखा जाना जरूरी है, वहीं मिठाई बनाने वाले कर्मियों का मेडिकली फिट होना भी आवश्यक होगा। इस संबंध में फूड सेफ्टी विभाग की ओर से मिठाई निर्माता यूनिटस को मानकों का ध्यान रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार जिला हमीरपुर में नादौन, जाहू, बड़सर, भोरंज और हमीरपुर शहर के पास मिठाई निर्माता यूनिटस व विक्रेताओं का आने वाले समय मे निरीक्षण किया जाएगा और सैंपल भी भरे जाएंगे। विभाग का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक मिठाई विक्रेताओं को फेस्टिवल सीजन के दौरान कवर करते हुए सेंपलिंग की जाए। वहीं विभाग के पास ऐसे उपकरण भी उपलब्ध है जिनके इस्तेमाल से ऑन स्पॉट मिठाई की गुणवत्ता की जांच हो जाएगी। इन उपकरणों का भी विभाग इस्तेमाल करेगा। मिठाईयों में जरूरत से ज्यादा कलर होना या फिर काफी दिनों पहले इनके निर्मित होने की स्थिति में विभागीय अधिकारी कार्रवाई करेंगे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





