
x
बड़ी खबर
Patna. पटना। बिहार के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने 10वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बार उनकी कैबिनेट में कुल 26 मंत्री शामिल हैं, जिनमें दिग्गज नेता सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और विजय चौधरी जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि इस सूची में 12 ऐसे चेहरे भी हैं जिन्होंने राजनीतिक गलियारों में सबको चौंका दिया। इन 12 मंत्रियों की पृष्ठभूमि, राजनीतिक अनुभव और उनके निर्वाचन क्षेत्रों की जानकारी इस प्रकार है।
1. रामकृपाल यादव
दानापुर सीट से बीजेपी के टिकट पर जीतने वाले रामकृपाल यादव कैबिनेट में शामिल हुए। 1974 में मैट्रिक पास, 1978 में एएन कॉलेज से बीए की डिग्री प्राप्त। उनके दो आपराधिक मामले लंबित हैं। चल और अचल संपत्ति में पत्नी अधिक संपन्न हैं। उनके पास 14.16 लाख रुपये की चल संपत्ति, पत्नी के पास 30.27 लाख रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा लगभग एक लाख रुपये मूल्य की गाड़ी और 1.25 एकड़ कृषि भूमि है। पत्नी के पास पटना के विभिन्न हिस्सों में 1.55 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन भी है।
2. संजय सिंह टाइगर
आरा विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए संजय सिंह टाइगर को भी मंत्री बनाया गया। भोजपुर के बिहिया प्रखंड निवासी 50 वर्षीय संजय ने पटना के एएन कॉलेज से स्नातक, एलएलबी और परास्नातक की डिग्री प्राप्त की।
3. अरुण शंकर प्रसाद
खजौली विधानसभा सीट से बीजेपी के अरुण शंकर प्रसाद ने राजद के बृज किशोर यादव को 13 हजार से अधिक मतों से हराकर दूसरी बार जीत दर्ज की।
4. सुरेंद्र मेहता
बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कम्युनिस्ट पार्टी से की थी। 2005 में BJP में शामिल हुए और बरौनी से चुनाव लड़ा। 2015 में बेगूसराय और 2020 में बछवाड़ा से जीत हासिल की। वर्ष 2025 में एक लाख तीन सौ मतों के अंतर से जबरदस्त जीत दर्ज की।
5. नारायण प्रसाद
नौतन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार चुने गए नारायण प्रसाद तेली (साहू) समाज से आते हैं। उनके समर्थक उन्हें नारायण प्रसाद साह के नाम से जानते हैं।
6. रमा निषाद
औराई विधानसभा सीट से पहली बार चुनी गई रमा निषाद मुजफ्फपुर के पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी और कैप्टन जयनाराण निषाद की बहू हैं। उन्होंने हाजीपुर नगर परिषद में वार्ड पार्षद, उपाध्यक्ष और चेयरमैन के रूप में कार्य किया।
7. लखेन्द्र कुमार रोशन
पातेपुर विधानसभा से विधायक लखेन्द्र कुमार रोशन ने RJD प्रत्याशी Prema Chaudhary को 22,380 मतों से हराया।
8. श्रेयसी सिंह
जमुई विधानसभा से लगातार दूसरी बार चुनी गई श्रेयसी सिंह नीतीश कैबिनेट की सबसे युवा और एकमात्र एथलीट चेहरा हैं।
9. दीपक प्रकाश
राष्ट्रीय लोक मोर्चा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया। युवा नेतृत्व और तकनीकी पृष्ठभूमि को देखते हुए उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।
10. संजय कुमार
बखरी विधानसभा सीट से LJPR की टिकट पर जीतने वाले संजय कुमार ने CPI के सूर्यकांत पासवान को 17,318 मतों के अंतर से हराया।
11. प्रमोद कुमार
जाहनाबाद के प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को विधायक से MLC मनोनयन पर मंत्री बनाया गया।
12. संजय कुमार सिंह
महुआ विधानसभा से तेज प्रताप यादव को हराने वाले संजय कुमार सिंह को भी मंत्री पद मिला। उन्होंने लोजपा (रामविलास) की टिकट पर चुनाव लड़ा था।
नीतीश कुमार की इस कैबिनेट में युवा और अनुभवी नेताओं का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है। राजनीतिक इस कैबिनेट के गठन से राज्य में प्रशासनिक और राजनीतिक स्थिरता बनी रहेगी। इसके साथ ही, यह कैबिनेट युवाओं और नए नेतृत्व को अवसर देने की दिशा में भी एक स्पष्ट संकेत है।
Tagsबिहार कैबिनेटबिहार कैबिनेट मंत्रीनीतीश कुमारबिहार मुख्यमंत्री10वीं शपथकैबिनेट मंत्रीरामकृपाल यादवसंजय सिंह टाइगरअरुण शंकर प्रसादसुरेंद्र मेहतानारायण प्रसादरमा निषादलखेन्द्र कुमार रोशनश्रेयसी सिंहदीपक प्रकाशसंजय कुमारप्रमोद कुमारसंजय कुमार सिंहबिहार राजनीतिNDA सरकारयुवा नेतृत्वविधानसभा चुनावबिहार कैबिनेट 2025BJPLJPRRJDराष्ट्रीय लोक मोर्चामहुआबखरीपटनाजमुईमुजफ्फपुरजहानाबादपातेपुरनौतनऔराईBihar CabinetBihar Cabinet MinistersNitish KumarBihar Chief Minister10th oathCabinet MinistersRamkripal YadavSanjay Singh TigerArun Shankar PrasadSurendra MehtaNarayan PrasadRama NishadLakhendra Kumar RoshanShreyasi SinghDeepak PrakashSanjay KumarPramod KumarSanjay Kumar SinghBihar PoliticsNDA GovernmentYouth LeadershipAssembly ElectionsBihar Cabinet 2025Rashtriya Lok MorchaMahuaBakhriPatnaJamuiMuzaffarpurJehanabadPatepurNautanAurai
Next Story





