
x
Bilaspur. बिलासपुर। मुक्त कारागार जबली (बिलासपुर) में कूड़ा फेंकने के लिए बाहर आया कैदी फरार हो गया, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद नौणी चौक के पास स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। फरार कैदी मेहर चंद निवासी संदौली मुक्त कारगार जबली में दुष्कर्म मामले में सजा काट रहा है। वहीं, पुलिस द्वारा फरार कैदी को पकडऩे के लिए सीमाएं सील कर दी थीं। जानकारी के अनुसार मुक्त कारगार जबली इससे पहले भी सुर्खियों में रही है। पहले जहां अभी हाल ही में कुछ दिन पहले जबली जेल में कैदियों की आपसी मारपीट का मामला सामने आया था। वहीं, अब दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा कैदी गुरूवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे फरार हो गया, जिससे जेल की सुरक्षा पर सवालिया निशान भी लगे हैं।
बताया जा रहा है कि मेहर चंद निवासी संदौली डाकघर माकड़ी-मार्कंड तहसील सदर के खिलाफ 28 अगस्त 2015 को दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। वर्तमान में यह व्यक्ति मुक्त कारागार जबली में सजा काट रहा है। मेहर चंद सुबह करीब साढ़े आठ बजे बैरक में साफ-सफाई करने के बाद हैड सुपरवाइजर के साथ जेल से बाहर कूड़ा फैंकने के लिए आया था, लेकिन बड़ी ही चतुराई से यहां से फरार हो गया। इस कैदी के भागने से जेल प्रशासन में हडक़ंप मच गया। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने कैदी को पकडऩे के लिए जगह-जगह नाके लगाए। कैदी के भागने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने कहा कि जेल से फरार कैदी को नौणी चौक के पास स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





