भारत
शहर की बदहाल सडक़ों को लेकर स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में बढ़ा रोष
Shantanu Roy
26 July 2026 5:42 PM IST

x
Solan. सोलन। शहर की सडक़ों की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सडक़ की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि कई बार शिकायतें देने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिले हैं। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार कोटलानाला , बसस्टैंड सहित अन्य स्थानों पर सडक़ में बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है, जबकि छोटे वाहन भी गड्ढों में गिरने से क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। पैदल चलने वाले लोगों को भी पानी से भरे गड्ढों के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सडक़ पर कीचड़ और पानी जमा होने से दुकानों के सामने भी अव्यवस्था का माहौल बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सडक़ की तत्काल मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने कहा कि सोलन एक महत्वपूर्ण पर्यटन और व्यापारिक शहर है। ऐसे शहर की सडक़ों की बदहाल स्थिति प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। बारिश के कारण सडक़ों पर बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। दोपहिया सवारों की मुश्किलें बढ़ी थी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





