भारत

बदले की आग में जलता रहा पुलिसकर्मी, फिर मौका मिलते ही...

jantaserishta.com
4 July 2024 12:30 PM IST
बदले की आग में जलता रहा पुलिसकर्मी, फिर मौका मिलते ही...
x

सांकेतिक तस्वीर

उनके दो नाबालिग बच्चे हैं, एक 12 साल की लड़की और एक पांच साल का बेटा।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को अपनी पत्नी की नई गाड़ी में आग लगाने और धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया। हालांकि कुछ ही घंटों में उसकी बेल हो गई क्योंकि अपराध जमानती थे। आरोपी पुलिसवाला सिक्योरिटी यूनिट में तैनात है। पुलिस ने बताया कि सुधीर और निशा शौकीन, जो एक सरकारी स्कूल में टीचर हैं, ने 15 साल पहले शादी की थी लेकिन करीब छह महीने पहले अलग हो गए। दोनों नजफगढ़ में एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। सुधीर ग्राउंड फ्लोर पर रहता है और निशा पहली मंजिल पर। उनके दो नाबालिग बच्चे हैं, एक 12 साल की लड़की और एक पांच साल का बेटा।
घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि एक महिला ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति ने 26 जून को उसे धमकाया और उसकी हुंडई एक्सटर कार में आग लगा दी, जिसे उसने घटना से 20 दिन पहले ही खरीदा था। सिंह ने कहा, 'भारतीय दंड संहिता की धारा 435, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।' सुधीर को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story