भारत

फ्रिज में करंट: मां-बेटी दोनों की ही मौके पर मौत, घर में मातम पसरा

jantaserishta.com
4 July 2024 11:53 AM IST
फ्रिज में करंट: मां-बेटी दोनों की ही मौके पर मौत, घर में मातम पसरा
x
घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया.
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में फ्रिज में करंट उतरने से मां और बेटी दोनों की ही मौके पर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय शायदा फ्रिज में रखे आम को निकालने गई थी और जैसे ही दरवाजा खोला वह फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आ गई. मां को फ्रिज में चिपके देख, बेटी अफसाना खातून (30) उसे बचाने दौड़ी लेकिन वह भी करंट का शिकार हो गई. मिनट भर के अंदर ही दोनों ने दम तोड़ दिया. घटना से परिवार में कोहराम मच गया.
दरअसल, अफसाना अपनी छोटी बहन की मई में हुई शादी में शामिल होंने मायके पहुंची थी. तभी से यह मायके में रह रही थी. इस बीच बुधवार दोपहर को हुई घटना में उसकी जान चली गई. सूचना पर रुद्रपुर कस्बे के लोग भारी संख्या में इकट्ठा हो गए. पुलिस भी पहुंच गई. हालांकि, घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. लिहाजा पुलिस ने पंचनामा कर मां-बेटी के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया.
बता दें कि रुद्रपुर नगर पंचायत अंतर्गत आजाद नगर वार्ड निवासी इस्तखार अंसारी की पान की दुकान है और वह भंडारी का काम भी करते हैं. इनकी तीन बेटियां रुखसाना खातून, अफसाना खातून, शकीना खातून और एक बेटा सलीम है. मई में छोटी बेटी शकीना का निकाह था जिसमें इनकी दोनों बेटियां रुखसाना और अफसाना शामिल होने आई थीं। निकाह के बाद रुकसाना अपने ससुराल चली गई थी और जिसकी शादी हुई थी शकीना वह भी अपने ससुराल चली गई थी. लेकिन अफसाना अपने मायके में ही थी. दो-चार दिनों में वह भी अपने ससुराल वापस जाने की तैयारी में थी कि अचानक यह दर्दनाक घटना हो गई.
पुलिस के मुताबकि बुधवार की दोपहर शायदा फ्रिज से आम निकालने के लिए जैसे ही गई वह उसमें चिपक गई. यह देख बेटी अफसाना मां को बचाने के लिए दौड़ी और वह भी करंट की चपेट में आ गई. अफसाना का बेटा भी इस घटना में झुलस गया लेकिन वह ठीक है. इस हादसे में मां-बेटी दोनों की ही मृत्यु हो गई. बारिश के बीच फ्रिज में करंट उतर आया था.
सूचना पर सीओ रुद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस की माने तो घरवालों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया जिसके बाद सिर्फ पंचनामा कर पुलिस ने शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया. मृतका का बेटा दुबई में है. फिलहाल, उसका इंतजार किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story