भारत

पुलिस पीछे पड़ी हुई थी, इस बीच बदमाशों ने फिर किया मर्डर

Nilmani Pal
4 Jan 2026 7:25 AM IST
पुलिस पीछे पड़ी हुई थी, इस बीच बदमाशों ने फिर किया मर्डर
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को रौंद दिया. जिससे व्यक्ति घायल हो गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान 52 वर्षीय शीतल के रूप में हुई है.

दरअसल, यह हादसा उस समय हुआ जब उत्तराखंड पुलिस किसी मामले में कार सवार बदमाशों का पीछा कर रही थी. पीछा करते-करते उत्तराखंड पुलिस यूपी की सीमा में दाखिल हो गई. पुलिस ने शेखपुरा कदीम क्षेत्र में बदमाशों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की, लेकिन बदमाशों ने कार को बैक गियर में डालकर तेज रफ्तार से भगाना शुरू कर दिया. इसी दौरान पीछे से आ रहा बाइक सवार शीतल कार की चपेट में आ गया. बदमाश कार से शीतल को कुचलते हुए मौके से फरार हो गए. वहीं सूचना लगते ही देहात कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल शीतल को जिला अस्पताल भिजवाया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि शनिवार को थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा कदीम क्षेत्र में सूचना मिली कि एक व्यक्ति की कार से कुचलने से मौत हो गई. इस संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा संपर्क करके तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. दोनों अभियुक्त पुलिस हिरासत में हैं. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Next Story
null