भारत

पर्यटन स्थलों पर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बनाया बेहतर

Shantanu Roy
25 May 2026 5:26 PM IST
पर्यटन स्थलों पर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बनाया बेहतर
x
Dalhousie. डलहौजी। पर्यटन नगरी डलहौजी में इन दिनों बेहतर यातायात व्यवस्था का सकारात्मक असर सैलानियों पर पड रहा है। गर्मियों के पर्यटन सीजन में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बावजूद शहर की तंग सडकों पर यातायात को सुचारू बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की सक्रिय भूमिका की सराहना हो रही है। गांधी चौक, सुभाष चौक, बस स्टैंड तथा प्रमुख पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले मार्गों पर पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी के कारण जाम की
स्थिति काफी
हद तक नियंत्रित रही। सैलानियों का कहना है कि भीडभाड़ के बावजूद उन्हें अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड रहा है, जिससे उनका डलहौजी भ्रमण सुखद बन रहा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने भी पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए लगातार निगरानी और मौके पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से मयंक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्धारा किए जा रहे प्रयासों की लोग सराहना कर रहे हैं। पर्यटकों का कहना है डलहौजी पुलिस का सहयोगात्मक और विनम्र व्यवहार शहर की सकारात्मक छवि को और मजबूत कर रहा है। लोगों का मानना है कि बेहतर यातायात व्यवस्था का अच्छा प्रभाव पर्यटन गतिविधियों पर भी पड़ रहा है।
Next Story