भारत

अंतिम संस्कार से पहले आ गई पुलिस, यहां तो रिश्तों का खून हुआ

jantaserishta.com
12 April 2025 2:20 PM IST
अंतिम संस्कार से पहले आ गई पुलिस, यहां तो रिश्तों का खून हुआ
x
फैली सनसनी.
जयपुर: जयपुर के बाद अब झुंझुनू में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी. आरोपी बेटे ने पहले गांव में ही शराब के ठेके पर पिता के साथ शराब पी. इसके बाद रुपये की बात पर दोनों में झगड़ा हो गया. फिर गुस्से में बेटे ने पत्थर से पिता का सिर कुचल दिया. इस हमले में पिता की मौके पर ही मौत हो गई. ऐसे में घबराए आरोपी ने पिता के शव को घर लाकर अंतिम संस्कार की भी तैयारी शुरू कर दी. इस दौरान बड़े भाई को संदेह हुआ तो उसने पुलिस बुला ली.
जानकारी के अनुसार, यह घटना झुंझुनू के धनूरी थाना क्षेत्र की है. यहां लुटू गांव में बुधवार की देर रात आरोपी किशन ने अपने पिता जगदीश सोनी की हत्या कर दी. धनूरी थानाधिकारी रामनारायण के अनुसार, हत्या के आरोपी मृतक के छोटे बेटे 19 वर्षीय किशन को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस ने उससे पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे वह अपने पिता जगदीश सोनी के साथ ठेके के पास चौक में शराब भी रहा था. इस दौरान शराब के रुपये देने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई. पिता ने शराब के पैसे देने से इनकार कर दिया. इस पर किशन ने आपा खो दिया और गुस्से में पास पड़ा पत्थर उठाकर पिता के सिर पर दे मारा. आरोपी बेटे ने पिता के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर कुचल दिया.
हत्या के बाद आरोपी ने अपने बड़े भाई दीपक को पिता की संदिग्ध मौत की सूचना देकर गुमराह किया और डेड बॉडी घर ले आया. आरोपी बेटा पिता के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गया. इसी बीच दीपक को छोटे भाई किशन की बात गले नहीं उतरी और उस पर शक हुआ. इसके बाद दीपक ने पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही पुलस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने एफएसएल की मदद से सबूत जुटाए और छोटे बेटे से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल पर जाकर हत्या में इस्तेमाल किए पत्थर को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story