भारत

कॉलेज हॉस्टल का बेहद चौंकाने वाला VIDEO, सूटकेस में दिखी लड़की

jantaserishta.com
12 April 2025 2:03 PM IST
कॉलेज हॉस्टल का बेहद चौंकाने वाला VIDEO, सूटकेस में दिखी लड़की
x
देखें वीडियो.
सोनीपत: दिल्ली से सटे हरियाणा के शहर सोनीपत से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एक कॉलेज हॉस्टल में स्टूडेंट अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद करके ले जाते हुए पकड़ा गया। लड़की के मुंह से एक बार चीख निकल पड़ी जिसे गार्ड्स ने सुन लिया और प्लान फेल हो गया। हालांकि, हम इस घटना की सत्यता की पुष्टि नहीं करते है।
वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि कुछ गार्ड्स मिलकर सूटकेस को खोल रहे हैं। वहां खड़े कुछ अन्य स्टूडेंट सबकुछ वीडियो में रिकॉर्ड करते रहे। यह देखकर सभी हैरान रह गए कि भीतर से एक लड़की निकली। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि घटना सोनीपत की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की है। यह साफ नहीं है कि सूटकेस से निकली लड़की उसी यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट थी या बाहर की।
बताया जा रहा है कि लड़की तब पकड़ी गई जब एक जगह झटका लगने पर लड़की के मुंह से चीख निकल पड़ी। सूटकेस में लड़की की आवाज सुनकर गार्ड्स ने रोक लिया और खोलकर दिखाने को कहा। यूनिवर्सिटी की तरफ से इस वीडियो को लेकर अभी किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार आ गई है।
एक यूजर ने कहा, 'इन दिनों सूटकेस का इस्तेमाल कई तरीके से हो रहा है। खैर, मुझे आइडिया अच्छा लगा। हालांकि, इसे आजमाने की मेरी उम्र निकल चुकी।' एक अन्य एक्स यूजर ने कहा, 'ऐसा एक बार हमारे हॉस्टल में भी हो चुका है।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story