भारत
पति बना हैवान, बच्चों के सामने पीट-पीटकर पत्नी की ली जान, खौफनाक मंजर देखकर कांप जाएगी रूह
jantaserishta.com
12 April 2025 1:43 PM IST

x
देखें वीडियो.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक पति ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए बच्चों के सामने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मोतीपुर थाना क्षेत्र के झींगहा गांव के निवासी मोहम्मद कलीमुल्लाह आलम ने पहली पत्नी के मरने के बाद मेहरुन्निसा से शादी की थी। लेकिन, शादी के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी। इस दौरान कई बार कलीमुल्लाह आलम अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था, जिसका लगातार ग्रामीण विरोध करते थे।
बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पति घर में रखे डंडे से पत्नी की पिटाई करने लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पति तब तक पत्नी को मारता रहा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। यहां तक कि पत्नी की मौत के बाद भी उसे पीटता रहा।
बताया गया कि इस दौरान उसके बच्चे अपनी मां को बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। कहा जा रहा है कि दो दिन पहले ही आरोपी पत्नी को विदा कराकर उसके मायके से लाया था। घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मोतीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मुजफ्फरपुर पश्चिम की पुलिस उपाधीक्षक सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पहली पत्नी के निधन के बाद कलीमुल्लाह आलम ने मेहरुन्निसा से दूसरी शादी की थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी पति फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
Tagsमुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर न्यूज़मुजफ्फरपुर पुलिसहत्याक्राइम न्यूज़MuzaffarpurMuzaffarpur NewsMuzaffarpur PoliceMurderCrime News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





